
देवास जिले के ग्राम पोलाय में गोकशी आरोपी अफसर अली का मकान प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त
देवास 14 मई 2022/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम देवली थाना टोंकखुर्द के अंतर्गत पिछले दिनों घटित गोकशी के मामले में आरोपियों पर रासुका लगाए जाने के साथ भविष्य में भी गोकशी करने वालो पर उचित कार्यवाही व कानून का भय बनाने की दृष्टि से गोकशी के गंभीर मामले में फरार इनामी आरोपी अफसर अली का ग्राम पोलाय में स्तिथ मकान को प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
जिले के टोंकखुर्द तहसील के गौहत्या के मामले में तीन आरोपियों वसीम पिता अनवर , जहीर पिता सहीद कुरैशी एवं जमील पिता रईस तीनों निवासी टोंकखुर्द के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अफसर पिता अली हुसैन उम्र 35 साल फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोपी अफसर पिता अली हुसैन की सूचना देने को लेकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

