आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार से ले जाई जा रही 20 पेटी देशी मदिरा जप्तकर आरोपी को किया गिरफ्तार तथा एक आरोपी मौके से फरार जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 357000 रु

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16.05.2022 को *कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में * वृत्त देवास बी के वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक डी पी सिंह द्वारा मुखबिर सूचना पर सिरोलिया केलोद मार्ग पर नाका लगाकर सूचना में वर्णित वाहन कार शेवरलेट कंपनी की क्रमांक डी एल 9सी टी 5502 को रोका गया जिसमें चालक एवं एक व्यक्ति ओर था जो कुदकर भागने लगे जिसमे से चालक को आबकारी टीम द्वारा पीछा करके पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति भागकर फरार हो गया जो कि पकड़े गए व्यक्ति के बताए अनुसार सचिन पटेल निवासी ग्राम पटाडा जिला देवास था जिसकी तलाश जारी है,फिर वाहन की समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर कार से 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 180 बल्क लीटर बरामद की गई जो चालक पवन पिता खेमसिंह पटेल निवासी ग्राम सुनवानी देवास एवं फरार आरोपी द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन की जा रही थी , जिनके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 357000 रूपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक नितिन सोनी, सैनिक केदार चौधरी सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।