पितृ दिवस पर परिजनों की स्मृति में रोपे पौधे , एक्ट-ईव फाउंडेशन की अभिनव पहल



देवास। रविवार को फादर्स डे के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी सदस्यों द्वारा परिजनों की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें याद किया गया । पौधरोपण का यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम स्थित ओपन जिम परिसर में किया गया ।
संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा व सचिव किशोर असनानी ने बताया कि पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत माता पिता और परिजनों की स्मृति में सदस्यों ने नीम, पीपल,आम,बरगद, गुलमोहर,जैसे पौधों का रोपण किया । कार्यक्रम में सत्यवीरसिंह राजोरा बैंगलोर,शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव, गायक देवेंद्र पंडित,श्रीमती सुशीना राव,सोनम राजोरा,आलेख वर्मा,अजय सोलंकी,प्रदीप शर्मा, योगेन्द्रसिंह चावड़ा,अमल बेरा,सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।