तीन सौ क्विंटल से लदा चावल का ट्रक, किस भा जा पा नेता का

सरकारी चावल की कालाबाजारी,खाद्य अधिकारी चौबीस घंटे बाद भी जप्त नहीं कर रही,सरकार कहती हैं खायेंगे नहीं तो खाने भी नहीं देंगे,लुटेरों को जमीन में गाड़ देंगे,यहां तो नेता को हार पहनाया जा रहा है गरीबों के अन्न का निवाला छीनने वाले को और मामा और दादाजी कहते हैं भाजपा आई और सुशासन आया ,यह कैसा सुशासन

कन्नौद स्थानीय पुलिस ने कल सुबह एक ट्रक की जांच की उसमें बगैर बिल कागज के पूरे तीन सौ क्विंटल चावल वह भी सरकारी कहा से लाये कहा जा रहे लापतागंज में जब पत्रकारों को मिली जानकारी तो तब तक माल की रवानगी का पूरा गणित बन चुका था किंतु पत्रकारों ने मामले को आगे रहकर खाद्य अधिकारी को बताया और आकर जप्तई कर जांच पर अंडे रहे तो खाद्य अधिकारी पूरे दस घंटे बाद हिम्मत जुटाकर आई पर वाहन जप्त माल की जप्ती तक नहीं कर सकी इस बीच माल मालिक भा जा पा नेता ने फर्जी कागज वह भी शुजालपुर शाजापुर से बनवाया और माल एक नंबर बताकर छुड़ाने की कोशिश करता रहा । वाहन सड़क से पुलिस ने थाना प्रागंण में खड़ा करा दिया है । आज प्रदेश के इमानदार मुख्यमंत्री आ रहे हैं यह मुद्दा उन तक पत्रकारों व्दारा उठाया जाना है पर जिला प्रशासन पत्रकारों को मुख्यमंत्री से दुर रखने का प्रयास करेगा जिससे जिले में हो रही हेराफेरी पर मुख्यमंत्री का ध्यान नहीं दिलाया जा सके। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार माल का सही बिल बताकर मामला रफा कर दिया जाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं देखना है गरीबों के लिए आये चावल गरीबों की थाली में जाते हैं या नेता की तिजोरी भरते हैं। मामला आज सुबह तक अंदर में लटका है जिसपर जिले के पत्रकारों की नजर है वहीं यह मामला कांग्रेस के संज्ञान में आने पर सज्जन सिंह वर्मा ने कन्नौद खातेगांव के कांग्रेसी नेता को डोज दिया तो कैलाश कुंडल सामने नहीं आते हुए स्थानीय पत्रकारों को फोनकर जानकारी देते दिखे।