देवास बैरागढ़ में अखिल भारतीय छत्रिय महासभा की ओर से आप सभी को जय माता जी अर्ज होवे,दिनांक 07/09/2023 गुरुवार जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला देवास के तत्वाधान में,,,ग्राम बैरागढ़ मंदिर चौक में फरियाली खिचड़ी वितरण एवम छात्र एवम छात्राओं को लंच बॉक्स वितरण और सेवा निवृत भारतीय सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम ,,नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती करिश्मा हाड़ा बाईसा संस्थापक करणी कृपा फाउंडेशन के द्वारा वर्तमान पदाधिकारियों का सम्मान एवम पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर जाने माने डायरेक्टर एस एस रजावत व
सर्वेंद्र सिंह चौहान ठिकाना मैनपुरी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को भव्य एवम सफल बनाने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला देवास के सभी पदाधिकारियों का नम्र निवेदन है। अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुनीत पावन कार्यक्रम को संपूर्ण बनावें। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत ओर संघटन मंत्री मकवाना जी ने दी

