सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी पर हिन्दू संगठन ने उदयनिधि स्टालिन का जलाया पुतला


देवास। सनातन धर्म के खिलाफ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा की गई विवादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। विरोध स्वरूप हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उदय निधि स्टालिन का पुतला जलाया गया। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। इसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म पर और कई विवादित टिप्पणियां कीं। जिसके बाद देशभर मे स्टालिन का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने स्थानीय नोवेल्टी चौराहे पर पुतला दहन के समय कहा की सनातन धर्म वर्षों से है और इसे मिटाने का स्वप्न देखने वाले विधर्मी खुद मिट गए। लेकिन सनातन धर्म को कोई मिटा ना सका। सनातन धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयेश पडियार, सत्यम चौहान, पार्षद अजय तोमर, खिलेश शिंदे, प्रद्युम्न गौड़, प्रतीक सोलंकी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सत्यम चौहान ने दी।