रागिनी चौहान सर्वाेच्च खेल अलंकरण समारोह में विक्रम अवार्ड से सम्मानित


देवास। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक क्लब की रागनी चौहान को वर्ष 2021-22 के विक्रम अवार्ड से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण अनावकर, अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, भरत वर्मा, योगेश द्विवेदी, अरुण कुशवंशी, डॉक्टर मीना बागडे मैडम, महेंद्र भाटी आदि समारोह मे उपस्थित रहे।