देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा द्वारा साफ़-सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता की ज्योत लेकर घर-घर जाएँगे, आत्मनिर्भर होकर हम स्वच्छ भारत बनाएंगे नारे के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने विभन्न स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही शहर को साफ रखने में भी अपना योगदान देते हुए जगह-जगह से कचरा एकत्रित किया। संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी जी के सपने स्वच्छता सहित हर कार्य को जमीन पर उतारने का काम का काम किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को देश की 140 करोड़ जनता ने मिशन बनाकर अपने व्यवहार में उतारा है। हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता के अभियान के कारण भारत में कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा कम हुआ और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सका है। मोदी जी के नेतृत्व में आज स्वच्छ भारत बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान के तहत गॉव से लेकर शहरों और छोटी बस्तियों तक हमारी माताओं बहनों के परेशनियों को देखते हुए पूरे भारत में 13 करोड लोगों को शौचालय उपलब्ध कराकर उनका सम्मान किया और स्वच्छता अभियान को ताकत दी है। भाजपा पदाधिकारियों के साथ आमजन व सामाजिक संस्थाएं भी इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल सहित जिला महामंत्री पंकज वर्मा, महापौर गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संजय दायमा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

