वास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 21 जुआरी गिरफ्तार आचार सहिंता मे भी थे सक्रिय (अब देवास के कुछ देवी पांडालों मे जुवारियों के जमघट पर नजर

देवास। (खुमान सिंह बैस)आचार सहिंता लगने के बावजूद भी देवास और जिले मे जुआ-सट्टा संचालक सक्रिय हैं । खेल सांठगांठ और संवरक्षण का है । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर और जयश्री नगर में पुलिस ने जुआ खेल रहे दो दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी सहित जुआ सामग्री जप्त की है। पुलिस ने कुल 27 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस राशि का उल्लेख जुआरियों को पकड़ने में किया है वह नाम मात्र की हैं। पुलिस ने जो राशि बताई है वो हजारों में हैं जबकि सूत्रों के अनुसार तीन लाख से अधिक का जुआ खेला जा रहा था और इतनी ही रकम मौके पर मिली थी। साथ ही दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन भी मौके पर मिले थे। लेकिन पुलिस वाहनों को लेकर कुछ भी कहने से बच रही थी । पुलिस पीआरओ ग्रुप भी इन समाचारों को सचित्र डालने से बचता रहता है ।इससे पहले सुतार बाखल मे कोतवाली से कुछ दूर चल रहे जुआघर पर दविश की सूचना पहले पहुंच जाने से अड्डा संचालक और जुआरी लाखों की रकमा और जुआ सामग्री लेकर भाग निकले थे । इन दिनों बहुमंजिला और अन्य स्थानों पर भी जुआ-अड्डा संचालन की सूचना है ।सिविल लाइन पुलिस ने जुआरियों से मोबाईल जब्त करना बताया लेकिन लाखों की नकदी का गोलमाल कर दिया है। जानकारी के अनुसार विजयनगर में अमलेश्वर महादेव मंदिर पार्क ने पानी की टंकी के पास गुरुवार रात करीब 11.30 बजे जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने जुआरियों के पास से जुआ सामग्री और नगदी जप्त की है। इसी तरह जयश्री नगर में दुर्गा पंडाल की आड़ में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे जुआ खेल रहे 21 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री और नकदी जब्त की है। पुलिस ने दोनों प्रकरण में कुल 27 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 58 हजार 800 रुपए नकदी जब्त करना बताया हैं। जयश्री नगर से पकड़े गए जुआरियों में जुआ अड्डा संचालित करने वाले मुख्य आरोपी श्रीराम चौधरी के खिलाफ 14 अपराध पहले से ही दर्ज है। बताया जा रहा है कि श्रीराम चौधरी अवैध शराब का कारोबार भी करता है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 151 में भी प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले डबलचौकी मे भी देवास से एसपी स्काड ने छापा मारकर बड़ी संख्या मे जुआरु पकड़े और जेल पहुंचाकर रकम कम बताई ।पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ-सट्टा अड्डा सहयोगी चौकी प्रभारी को लाइन अटैच भी किया गया । अब शहर और आसपास के कुछ देवी पंडालों मे भी हमेशा की तरह जुवारियों का जमघट लगने की चर्चा हो रही है :। अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक कार्रवाई कराएंगे या जुआरी नवरात्र मे पुलिस व्यस्तता का लाभ उठाएंगे?