देवास। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की जिला बैठक विगत दिनों चामुण्डा काम्पलेक्स पर सम्पन्न हुई। एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन मप्र बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन महासचिव अतीन तिवारी, लीगल एडवाईजर एड. चंद्रपाल सिंह सोलंकी एवं मप्र उपाध्यक्ष हाजी अकबर शेख अज्जू के मार्गदर्शन में किया गया। एसोसिएशन चेयरमैन जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाकर रूपरेखा तैयार की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नवीन जिलाध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मंदीप सिंह पवार, कोषाध्यक्ष रोहण वर्मा, उपाध्यक्षद्वय खालिक शेख, खुमान सिंह बैस, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सदस्य प्रमोद चौहान,भास्कर सिंह बैस मुर्तजा सैफी, अमित दरबार, निखिल ठाकुर, अंकित दुबे, सम्राट सोनी, नफिस खान, खलील कुरैशी, शिवा कुशवाह, जिशान शेख, सईद खान एसके को मनोनीत किया गया। बैठक पश्चात नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एसो. पदाधिकारियों ने किया।

