केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ये चुनाव दो पार्टियों का नहीं है, ये चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा : सिंधिया
देवास। देवास विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम को राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड में सभा की। उन्होंने भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस बिना इंजन की सरकार है। वे कहते हैं, हमारी मोहब्बत की दुकान है, तो याद रखना उनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान भी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देवास के साथ मेरे दो रिश्ते हैं। मैं मेरी बहन के लिए यहां आया हूं, वो आपकी विधायक हैं। सिंधिया परिवार की राजकुमारी तारा बाई का विवाह देवास परिवार में हुआ था, जिससे आपका और मेरा रिश्ता बनता है। मैं आधुनिकता के विकास में आपका भाई हूं।
मेरे लिए तो मेरी अक्का है
आपकी राजमाता साहब आपकी सेवक हैं आपकी घर की माँ है या तो बेटी या तो बहन है पर मेरे लिए तो मेरी अक्का (बहन)है। इस जोड़ी में बचपन ने साथ में खेला है, साथ झगड़ा किया है, इस जोड़ी ने पूरा बचपन साथ में गुजारा है। एक तरफ मेरी देवास की जनता के लिए आया हूं और दूसरी तरफ मेरी बहन के लिए आया हूं। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हाटपिपलिया में कहा कि दिग्विजय सिंह का समय याद दिलाया। सिंधिया ने कहा कि 2003 में बिजली, पानी, अच्छी सडक़ें नहीं थीं। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ करने का कहा था, लेकिन एक का कर्ज माफ नहीं किया। अगर मैंने सरकार नहीं बदली होती तो 2500 करोड़ रुपए किसानों का माफ नहीं होता। उन्होंने मौजूद जनता से पूछा कि सरकार बदल के ठीक किया कि नहीं। यदि कांग्रेस पार्टी नेहला है तो कमल का फूल उस पर देहला है। प्रधानमंत्री मोदी प्रधान सेवक और प्रधान रक्षक है। ये चुनाव दो पार्टियों का नहीं है ये चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस में किस्सा कुर्सी का है और भाजपा में विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने का। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हाटपिपलिया विधानसभा में जो 3 साल में विकास कार्य हुए हैं वह पिछले 50 साल में नहीं हुए हैं। अच्छी सडक़े बनाई पूरे क्षेत्र को मां नर्मदा का सिंचाई और पीने का पानी की उपलब्धता करवाई क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल बनवाया अनेकों डेम पूरे क्षेत्र में विद्युतीकरण के नए स्रोत स्थापित किया। ऐसी मूलभूत अनेकों योजनाएं इस हाटपिपलिया विधानसभा में इन तीन सालों में संपन्न हुई है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह प्रभारी कमल अहिरवार ने

