देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत चुनाव के दौरान लगी आदर्श आचार संहिता के कारण महापौर जनसुनवाई स्थगित की गई थी जिसे आदर्श आचार संहिता हटने के पश्चात 6 दिसम्बर बुधवार से महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पुन: चालु की गई। जनसुनवाई मे नागरिको के द्वारा निगम संबंधि संपत्तिकर एवं जलकर व भवन निर्माण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे समय सीमा मे निराकरण हेतु महापौर ने संबंधित विभागो मे भेजा गया। जनसुनवाई मे खाद तथा अखाद्य लायसेंसो वितरण भी महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के साथ किया गया। इस अवसर पर निगम कार्यालन यंत्री नागेश वर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री, उपयंत्री मुशाहीद हन्फी, दिलीप मालवीया, स्थापना प्रभारी अशोक देशमुख, हरेन्द्रसिह ठाकुर, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल आदि आवेदक व व्यवसाई उपस्थित रहे।

