देवास।शहर की सामाजिक संस्था एक्ट ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 12 दिसम्बर को विकास नगर प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों को अपने सहयोगी दानदाताओं के सौजन्य से 75 स्वेटर की सौगात दी गई। संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा,सचिव किशोर असनानी ने बताया कि ठंड में बच्चों की जरूरतों को देखते हुए शिक्षकों की मांग पर संस्था सदस्य वंदना प्रदीप शर्मा, समीर बापट,श्रीमती बापट तथा समाजसेवी दीपेश विपिन जुनेजा के सौजन्य से 75 स्वेटर बच्चों को भेंट किए गए जिन्हें पाकर ठंड में ठिठुरते बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में अतिथि रूप में बीइओ अजय सोलंकी, संकुल प्राचार्य दिव्या निगम, बीआरसी किशोर वर्मा, जनशिक्षक सुरेंद्र राठौड़ व निशा राठौड़ उपस्थित थे। जिन्होंने एक्ट ईव फाउंडेशन द्वारा स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा अब तक 26 स्कूलों में 20 लाख कीमत के 700 से अधिक फर्नीचर सेट दिए जा चुके है जिनका लाभ 2000 से अधिक बच्चे ले पा रहे है। इसके साथ ही पांच स्कूलों की बेटियों को 05 सेनेटरी पैड वेडिंग मशीनें भी भेंट की जा चुकी है और सामाजिक सेवा के प्रकल्प जारी हैं। कार्यक्रम में साधना गहलोत, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति सोलंकी, कनिष्क पटेल, स्मिता चावड़ा, आलेख वर्मा, योगेंद्रसिंह चावड़ा, इसाक भाई सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

