देवास । सामाजिक संस्था एक्ट इव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा अपने सामाजिक
सरोकार के तहत अपने सहयोगी दानदाताओं के माध्यम से आज इटावा,उत्कृष्ठ विद्यालय तथा शासकीय कन्या हाई स्कूल बरोठा की बेटियों को सेनेटरी पैड वेडिंग मशीनें भेंट की।
संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा व सचिव किशोर असनानी ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल इटावा और उत्कृष्ठ विद्यालय में अतिथि रूप में महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री रेलम बघेल,श्री अहिरवार, शिक्षा विभाग के शिवरंजन प्रजापति,बीईओ अजय सोलंकी उपस्थित थे। इटावा में प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा गुप्ता,उत्कृष्ठ विद्यालय में प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया । वहीं शासकीय कन्या हाई स्कूल बरोठा प्रभारी शमशेर खान ने अतिथि संदीप रुहल, और संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
तीनों जगह बैगलोर के सहयोगी राहुल महाजन, सत्येंद्र सिंह, लोकेश उपाध्याय, रवि कैमल, टी.सारथ बाबू और रश्मि बापट की ओर से ये मशीनें श्रीमती पुष्पा बापट, श्रीमती गुलाब वर्मा तथा श्रीमती स्मिता चावड़ा ने विद्यालयों को सौंपी ।
श्रीमती रेलम बघेल ने संस्था के कामों की सराहना करते हुए छात्राओं को सदैव स्वच्छ, स्वस्थ्य और चौकन्ना रहने की सलाह दी और कहा कि वे खुद के साथ दूसरों को भी अच्छे कामों के लिए प्रेरित करती रहें।
इटावा में सरला सोनी,राजेंद्रसिंह सोलंकी, प्रदीप राणा,अनीस शेख,बरोठा में अंशुमन जोशी,प्रतिभा सोलंकी,गोविंदसिंह सकलेचा के साथ कार्यक्रम में संस्था के आलेख वर्मा,योगेंद्रसिंह चावड़ा,इसाक शेख,सहित अनेक साथी उपस्थित थे।

