जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्द
देवास, जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम श्री बिहारी सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आयुष्मान कार्ड बनाया जाये
जनसुनवाई में गुलाब सिंह वर्मा ने आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
भूमि का नामान्तरण कराया जाये
जनसुनवाई में कला बाई पति रणजीत सिंह निवासी टोकखुर्द ने भूमि का नामान्तरण कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
जमीन का कब्जा दिलाया जाये
जनसुनवाई में भूरी बाई पति राजेश सेन ने जमीन का कब्जा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

