देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में आज 13 से 17 जनवरी 2024 तक होने वाली 20 वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टटेनिस महिला/पुरूष चैंपियनशिप का उदघाटन समारोह 13 जनवरी 2024 को शाम 5.30 बजे सम्मानीय अतिथियों डॉ आयुषी देशमुख चेयरमैन श्री सतगुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर, महेन्द्र सिंह सोलंकी सांसद देवास शाजापुर, महेश भाई कशवाला अध्यक्ष भारतीय सॉफ्टटेनिस महासंघ एवं विधायक गुजरात, राजू भाई परमार पूर्व राज्यसभा सांसद, धर्मेन्द्र बिलोटिया कॉमेडी किंग मालवा, श्रीमती मेडमी मात्सुई, सॉफ्टटेनिस फेडरेशन जापान के कर कमलों से सम्पन्न होगा। चौंपियनशिप के मुकाबले दिन-रात में दुधिया रोशनी में खेले जाएंगे।

