साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाई विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी


आज पढ़ाई करने के लिए सजा पालो कल मंचों पर सजा दिए जाओगे-डीपीसी प्रदीप जैन
देवास। साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा नवाचार शून्य निवेश नवाचार कबाड़ से जुगाड़ खेल-खेल में विज्ञान लर्न बाय फन जैसी कई विशेषताओं वाली प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत करने हेतु अतिथियों के रूप में प्रदीप जैन डी पी सी अधिकारी, किशोर वर्मा बी आर सी अधिकारी, अशोक साहू प्राचार्य नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं संकुल प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक विष्णु वर्मा , विकास महाजन ए पी सी देवास उपस्थित थे। डी पी सी श्री जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी को पढ़ना आगे बढ़ना अति आवश्यक है यदि तुम अपने जीवन के प्रारंभिक 25 साल पढ़ लोगे तो अगले 50 साल इस दुनिया पर तुम और तुम्हारी पीढ़ी राज करेगी और अगर यह 25 साल बर्बाद   करोगे  तो आगे आने वाले समय में गुम हो जाओगे। वही बीआरसी किशोर वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे मेधावी छात्र जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं वह सफल जरूर होते हैं। विष्णु वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी विशेषता को पहचानना जरूरी है इंसान सर्वश्रेष्ठ है क्यों, क्योंकि इसके पास दिमाग है हमें अपने मस्तिष्क का सही उपयोग करना सीखना होगा ताकि हम एक सफल जीवन यापित कर सके। साहू सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेहतर भविष्य के लिए अच्छे गुरु उच्च विचार वाले लोगों के साथ रहा जाए ताकि सफलता आसानी से प्राप्त हो जाए । विकास महाजन ए पी सी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा शून्य निवेश नवाचार काबिले तारीफ ही है खेल-खेल में आप सभी विद्यार्थियों ने बहुत कुछ सीख लिया, नई शिक्षा नीति भी यही कहती है। अपनी भाषा अपना हुनर अपने पास होना आवश्यक है । अवधारणा आत्मक शिक्षा सम्मान के साथ अपने अंदर उकेरना जरूरी है। यह इनोवेशन यह आइडिया काबिले तारीफ है। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल को खूब सराहा और विद्यार्थियों से सवाल किए जिसे विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर समझाया। वहीं पेपर क्राफ्ट, व्याकरण संबंधी प्रोजेक्ट, वॉल डेकोरेशन, सामाजिक विज्ञान के मॉडल, कमर्स मॉडल देखकर अतिथि  अभीभूत हुए जल चक्र थ्रीडी चित्र, हाथ से बने हुए कैलेंडर ,आटे के दिए को देखकर अतिथि आश्चर्य चकित हुए एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह संचालक शकील कादरी ने दिए संचालन एवं आभार प्राचार्य मिशकात शकील ने  माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पालक  उपस्थित थे।