बेअरलॉकर उद्योग ने दी चिमनाबाई स्कूल की बेटियों को फर्नीचर सौगात


देवास। जिलाधीश ऋषव गुप्ता की मंशानुसार मेरी शालाआदर्श शाला प्रोजेक्ट में भागीदारी करते हुए शहर के उद्योग बेअरलॉकर लिमिटेड ने एक्ट इव फाउंडेशन के समन्वय से चिमनाबाई सरकारी स्कूल की बेटियों को 25 सेट फर्नीचर की सौगात दी । फर्नीचर पाकर जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने वाली बच्चियों के चेहरे खिल उठे। बेअरलॉकर उद्योग प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट इव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि कंपनी ने अपने सीएसआर मद से सरकारी स्कूलों के बच्चों को 75 सेट फर्नीचर देने का बीड़ा उठाया था, जिसमे से 25 सेट बावड़ियां स्कूल में देने के बाद दूसरे चरण में आज चिमनाबाई स्कूल में फर्नीचर दिया गया और आगे दो स्कूलों में 25 सेट फर्नीचर दिया जाना है। कार्यक्रम में अतिथि रूप में बेअरलॉकर उद्योग के पर्चेस हेड मुकेश मेहता,प्रबंधक प्रवीण शर्मा, उमाकांत गुप्ता, सिद्धि कुकड़े, डीपीसी प्रदीप जैन,बीआरसी किशोर वर्मा,पार्षद आलोक साहू उपस्थित थे,जिनका स्वागत स्कूल स्टॉफ ने किया। अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि परोपकार और समाज के जरूरतमंदों की सहायता से बढ़कर दूसरा कोई नेक काम नहीं है और जो निस्वार्थ भाव से इस काम में लगे है उनकी सराहना के साथ हौंसला अफजाई करना चाहिये। कार्यक्रम में किशोर असनानी,विरेंद्र गौड़ ,प्रदीप शर्मा,इसाक शेख, श्रीमती गुलाब वर्मा,श्रीमती पुष्पा बापट,सीमा पांडेय,अनुराधा तिवारी, चेतना चौबे रश्मि मेहता ,उर्मिला जिनवाल,अंजना तिवारी ,हशिम गजधर,अर्चना व्यास,बाली धोते, सलमा मेव,संतोष परमार,सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन एवम आभार दीपक शुक्ला ने माना।