निमाड़ श्री ट्रॉफी पर ग्वालियर के राजीव साहू का कब्जा।नीमच के मुश्ताक को बेस्ट पोजर का खिताब-


बड़वानी । राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश मुख्यालय उज्जैन के तत्वावधान में फिटवेल जिम तथा डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय 1 लाख 30 हजार केश प्राइज़ राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में प्रदेश की कुल 36 जिला इकाइयों के 107 शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर थिरकते हुए माँस पेशियों का आकर्षक प्रदर्शन कर मध्य रात्रि तक शानदार खेल का मौजूद दर्शकों ने लुफ्त उठाया।
राजेश साहू ने जीता 21 हजार रुपए नगद पुरुस्कार-
स्पर्धा के चैंपियन ग्वालियर के बॉडी बिल्डर राजेश साहू बाई सेप्स, एब्डोमिनल, चेस्ट, थाई, कॉफ , बेक मस्लस मे सभी पर भारी पड़े। राजीव को 21 हजार केश प्राइज़, निमाड़ श्री ट्रॉफी, चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब प्रदान किया। देश भक्ति की धुनों पर माँस पेशियों को थिरका कर नीमच के मुश्ताक ने बेस्ट पोजर् की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विदिशा के धाकड़ बॉडी बिल्डर बल्लू तिवारी ने मोस्ट मस्कुलर मेन एवम सुनील गोस्वामी ने बेस्ट इम्प्रूवड बॉडी खिताब पर अधिकार सिद्ध किया ।
स्पर्धा का शुभारंभ राज्य इकाई के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव, भगवान सेप्टा ,मदन काबरा, विक्रम सेन ने किया । चैंपियनशिप के निर्णायक समीर व्यास, रोहित जेठवा ( इंदौर) , गजेंद्र मेहता, अनिल चावंड, अमित कनौजिया ( उज्जैन) मार्शल की भूमिका मे अंशुल् चोरसिया ( विदिशा) , रेहान शेख, प्रदीप ठाकुर (देवास) , उदित जोशी ( ग्वालियर) थे राष्ट्रीय भावनाओं से ओत प्रोत प्रभावी संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके व सहयोगी रूपेश दबाने ने किया । नारी शक्ति के रूप में वंदना ठाकुर का बॉडी शो आकर्षक का केंद्र रहा । राज्य इकाई द्वारा खेल मित्र अवार्ड से बड़वानी के मनीष गुप्ता, सुनीता काग , मनोज पटेल का खेल अभिनंदन किया गया वही भूतपूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया । पुरुस्कार वितरण समारोह के अतिथि सर्वश्री पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, बॉडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी, पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह, अमित शर्मा, लक्ष्मण चौहान पूर्व नपाध्यक्ष, धर्मेंद्र जैन, जितेंद्र निकुम, निक्कू चौहान प्रवीण सोनी तथा अंत मे आभार मनीष गुप्ता ने व्यक्त किया ।
स्पर्धा के परिणाम निम्नानुसार रहे-
55 किलो में रत्नेश घोघलीये, इंदौर ( स्वर्ण) , कृष्णा फतरोड, बड़वानी ( रजत) , सुनील इंग्ले, बड़वानी ( कांस्य) , शाहिद मंसूरी, बड़वानी, तनिष्क बगाना, उज्जैन(प्रोत्साहन) 60 किलो में उदय सिंह चौहान, विदिशा ( स्वर्ण) , आशुतोष शर्मा, देवास (रजत) , फरदीन शाह, धार (कांस्य) , जाकिर, बुरहानपुर, गौरव कुशवाह, बड़वानी (प्रोत्साहन) 65 किलो में अजय पाराशर, ग्वालियर ( स्वर्ण) , मनोज चित्रकशी, बड़वानी ( रजत) , देवीलाल धारवाल, बड़वानी ( कांस्य) , रूपेश विश्वकर्मा, विदिशा, फेजल, बुरहानपुर(प्रोत्साहन) 70 किलो में शोएब मोहम्मद, उज्जैन ( स्वर्ण) , राहुल नरवरिया, इंदौर(रजत) , सचिन परमार, इंदौर ( कांस्य) , प्रवीण राठौर, इंदौर, प्रवीण डोटे, विदिशा ( प्रोत्साहन) 75 किलो में सुनील गोस्वामी, विदिशा ( स्वर्ण) , अक्षय यादव, इंदौर( रजत) , आसिफ खान उज्जैन (कांस्य) , प्रमोद रघुवंशी, विदिशा, नीरज प्रजापत्, इंदौर (प्रोत्साहन) 80 किलो में राजीव साहू, ग्वालियर ( स्वर्ण) , रिजवान, भोपाल (रजत) , लालसिंह, देवास ( कांस्य) 85 किलो में मुश्ताक मंसूरी, नीमच ( स्वर्ण) , प्रियेश शर्मा, विदिशा ( रजत) , मनीष भाटी, देवास (कांस्य) , आयुष प्रजापत, धार (प्रोत्साहन) 90 किलो में विवेक ठाकुर, इंदौर (स्वर्ण) , जमाल अंसारी, बुरहानपुर रजत पर कब्जा जमाया।