कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बताया जा रहा पारिवारिक विवाद में की गयी हत्या

देवास जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। जिले में लगातार हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक महाराज की हत्या, फिर मां को बेटे ने जिंदा जला दिया। इन्हीं अपराधों के बाद जिले में एक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया हैं। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्या की गई है।
बता दे मामला हाटपिपल्या थानांतर्गत करनावद चौकी का है, जहां वार्ड नं 12 के हीरापुर में 30 वर्षीय महिला सोना की हत्या उसके पति सुखराम ने कर दी। हत्या करने के बाद से ही सुखराम फरार हो गया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नही चल सका है, लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सर्चिंग शुरु कर दी है। महिला के 4 नन्हें-नन्हें बच्चें हैं। महिला का पति सुखराम खेतों में पानत का काम और अन्य स्थानों पर मजदूरी करता था। मृतिका भी मजदूरी कर अपने घर में पालन पोषण करती थी।
हाटपिपल्या थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि करनावद चोकी अंतर्गत पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पति फरार है, जिसकी खोज की जा रही है।