देवास। शहर के वरिष्ठ अभिभाषक अशोक वर्मा एडवहोकेट एण्ड एसोसेट्स के द्वारा मल्हार स्मृति मेें वकील कानून के क्षेत्र में, वकालत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर लॉ सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री डॉ. इनामुरहमान साहब के द्वारा विधिक पेशा एवं अधिवका के बारे में तथा विधिक क्षेत्र में जिन कठीनाईयों को दूर कर अधिवका समाज की सेवा कर सकता है उस पर केन्द्रीत रहा। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री डॉ. इमरान मोहम्मद खान एवं डॉ. अजय चौहान प्राचार्य, विधि महाविद्यालय द्वारा विधि के इतिहास, प्राचीन परम्परा एवं विधि के सिद्धांतों पर व्याख्यान किया गया। पूर्व प्रोफेसर खान द्वारा विशेषकर नवीन अधिवक्ताओं के लिए जटिल, ड्राफ्टिींग, प्लीडिंग एवं अभिभाषकीय कर्तव्य पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र कुमार तिवारी ने डाटा विधिक व्यवसाय में गिरावट एवं अधिवक्ताओं की कार्यप्रणाली पर व्याख्यान दिया। श्री तिवारी के द्वारा विशेष रूप से अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु क्या योजनाएं होना चाहिए इस पर विशेष व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं अतिथि परिचय के साथ हुआ। स्वागत भाषण अशोक वर्मा वरिष्ठ अधिवका ने दिया। श्री वर्मा ने बताया कि लॉ सेमिनार का आयोजन पूर्व मेें भी मेरे द्वारा देवास में किया गया है तथा भविष्य में भी अधिवक्ताओं के लिए कार्यक्रम होते रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. गुप्ता, इरशाद कुरैशी, एसएम खान, असलम खान तथा जुनियर अधिवक्ता पृथ्वीराज जाधव, श्रीमती अनिता ठाकुर, कुमारी स्वीना गोयल, चांदनी ठाकुर, कुमारी गिरिजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का परिचय जाहिद पठान, श्री रूपेश कुमार, श्रीमती महजबी खान, सुरेश वेद ने दिया। आभार प्रकाश शर्मा, सिद्धार्थ माहुरकर एवं विजय राठौर ने माना। संचालन हेमन्त कुमार शर्मा ने किया।

