गोमतीनगर मे एक शाम बाबा खाटूश्याम के नाम का भव्य आयोजन प्रतिभा प्रसाद ने शिव के साथ शक्ति बनकर किया नृत्य (श्री राधाकृष्ण ,शिवपार्वती की जीवंत उपस्थिति से देवलोक हुआ साकार

ददेवास(ख़ुमान सिंह बैस) बाबा खाटूश्याम और भोलेनाथ की परम भक्त,प्रसिद्ध मॉडल,एक्टर,डांसर,सिंगर ब्रांड ऐम्बेसेडर, समाजसेविका ,युवा महिलाओं की प्रेरणा प्रतिभा प्रसाद पर महांकाल और बाबा खाटूश्याम की कृपा साफ नजर आती है । बाबा महांकाल सहित अन्य ज्योतिर्लिंग के निरंतर दर्शन ,बाबा खाटूश्याम के दरबार मे लगातार उपस्थिति को प्रतिभा प्रसाद दिव्य शक्तियों का सहयोग मानती हैं । प्रतिभा प्रसाद जी ने बताया कि हाल ही मे उन्हें बाबा खाटूश्याम का बागा मिला है जो बाबा की कृपा का प्रमाण है । प्रतिभा प्रसाद ने बताया कि गोमतीनगर महिला मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसमे लोकप्रिय भजन गायक द्वारका मंत्री को बुलाया गया था । भजन गायक के समूह मे संगीत मंडली के साथ श्री राधाकृष्ण और भगवान भोलेनाथ के जीवंत पात्र उपस्थित होकर श्रद्धा और आकर्षण का केन्द्र बने थे लेकिन किन्हीं कारणों से माता पार्वती की भूमिका निभानै वाली कलाकार नहीं आने से भजन गायक द्वारका मंत्री ने प्रतिभा प्रसाद से अचानक कहा कि बहन आप पार्वती माता बन जाइये ,,आप डांस भी अच्छा करती हैं । और भजन संध्या वास्तव मे दिव्य लोक नजर आने लगी । खाटूश्याम बाबा के सामने दिव्य ज्योत ,सुगंधित वातावरण , श्रीराधेकृष्ण ,भगवान भोलेनाथ की जीवंत उपस्थिति , भजन अमृता की बारिश ने श्रद्धालुओं को ताज़गी से भर दिया ।भोलेनाथ के साथ शक्तिरुपा प्रतिभा प्रसाद का नृत्य भी खाटूश्याम बाबा के भक्तों ने पसंद किया और जयकारों के पुष्प अर्पित किये । प्रतिभा प्रसाद ने इस संयोग को खाटूश्याम बाबा और भोलेनाथ की कृपा सहित चमत्कार माना और कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई,, मेरा भजन संध्या मे जाना सार्थक हो गया ।