गंगा निकेतन में भगवान शिव का आकर्षण श्रंगार कर की महाआरती

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गंगा निकेतन देवास स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर मे भगवान गंगेश्वर महादेव का आकर्षक अर्धनारेश्वर श्रृंगार कर महा आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन बालाजी भक्त मंडल गंगा निकेतन के तत्वाधान मे आयोजित किया गया। साथ ही हर्षोल्लास के साथ गंगा निकेतन महिला मंडल द्वारा भगवान शिव की बारात भी निकाली गई, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड के पार्षद श्री दीपेश कानूनगो जी उपस्थित रहे एवं सैकड़ो की संख्या मे रहवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ओर कार्यक्रम को सफल बनाया।