बड़े होकर जिम्मेदार पदों पर पहुंचने के बाद समाज के जरूरतमंदों को बच्चे याद रखें


फर्नीचर लोकार्पण में कहा अतिथियों ने
देवास । सरकारी स्कूलों को आदर्श शाला बनाने के अभियान में मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर बच्चें खूब पढ़ाई करें और बड़े होकर जिम्मेदार पदों पर पहुंचने के बाद समाज के जरूरतमंदों को याद रखें – यह बात बेअरलॉकर उद्योग द्वारा एक्ट ईव फाउंडेशन के समन्वय से सरकारी स्कूल क्रमांक 4 सिंधी स्कूल में फर्नीचर लोकार्पण के अवसर पर अतिथियों ने कही। बेअरलॉकर उद्योग प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल क्रमांक 4 सिंधी स्कूल में 80 सेट फर्नीचर भेंट किए गए । कार्यक्रम में अतिथि रूप में बेअरलॉकर उद्योग के मोहित अग्रवाल,अंकुर शर्मा, गायत्री कुमावत,शिक्षा विभाग के बीईओ अजय सोलंकी,बीआरसी किशोर वर्मा,शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव उपस्थित थे साथ ही मूल सिंधी स्कूल के एक वरिष्ठ अध्यापक नानकराम जसवानी और पूर्व छात्र जगदीश तलरेजा भी उपस्थित थे जिनका स्वागत शाला प्राचार्य हेमंत कानूनगो ने किया। जिलाधीश ऋषव गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे मेरी शाला सम्पूर्ण शाला में भागीदारी करते हुए बेअरलॉकर उद्योग द्वारा एक्ट ईव फाउंडेशन के समन्वय से आज 80 सेट फर्नीचर दिए गए। बेअरलॉकर उद्योग का यह 12 स्कूल तथा एक्ट ईव फाउंडेशन का 38 वा स्कूल था जिन्हें मिलाकर अब तक 1200 से अधिक फर्नीचर भेंट किए जा चुके है जिनका लाभ 3600 से अधिक बच्चे ले पा रहे हैं । कार्यक्रम में उमाकांत गुप्ता, शकुंतला मालवीय, बिंदु तिवारी, मीना खत्री, माया पाठक, नंदिनी शास्त्री, परवीन शेख, फरहा कुरेशी, सुनील अयाचित, सी ए एस एम जैन, त्रिलोकचंद असनानी, राधेश्याम सोलंकी, इसाक शेख, योगेंद्रसिंह चावड़ा, मुकेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, वंदना शर्मा, गुलाब वर्मा, स्मिता चावडा, मनीषा असनानी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सहज सरकार व किशोर असनानी ने किया तथा आभार मीना खत्री ने माना ।