रश्मि मिश्रा अ.भा.ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवास जिला प्रभारी नियुक्त


देवास। 
मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज को एकजुट कर निरंतर समाजजन का उत्थान, उनकी उत्कृष्ट सेवा व उनके अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज म.प्र. ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए संस्था प्रदेशाध्यक्ष पं. पुष्पेंद्र मिश्रा की अनुसंशा, प्रदेश प्रभारी सुमिता मिश्रा की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष (महिला मोर्चा) सावित्री तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि मिश्रा को अ. भा. ब्राह्मण समाज म.प्र.का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला देवास का प्रभारी नियुक्त किया है। श्रीमती मिश्रा की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट करते हुये बधाई दी एवं समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने के लिये शुभकामनाएं दी।