देवास। भारतीय जनता पार्टी में विगत दिनों मोर्चा व मण्डलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें नवीन सोलंकी को भाजपा जुनियर मण्डल महामंत्री नियुक्त किया गया। मण्डल महामंत्री नियुक्त होने पर प्रॉपर्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री सोलंकी का कैलादेवी चौराहा शारदा माता मंदिर स्थित कार्यालय पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभात कल्याणे, शंकर भोले, जमील खान, महेंद्र देशमुख, लखन चौहान, कार्तिक सिलोरिया, शुभम चौहान, मेहरबान सिंह चंदेल, संतोष सोनी, सचिन शर्मा, सुदामा शर्मा आदि उपस्थित थे।

