हिंदू श्रद्धालुओं से वर्षों बाद वाहनों के नाम पर जजिया कर जैसी वसूली


बागली -सोमवार को पूरे भारतवर्ष में सोमवती अमावस्या और चैत्र माह की बड़ी अमावस्या वैशाख की अमावस्या जिसे भूतडी अमावस्या भी कहते हैं। इस पर्व पर पवित्र नदियों के किनारे एक दिन पूर्व मेले का आयोजन और श्रद्धालुओं की भीड़ एक दिन पूर्व से आने लगी है। उसी में शामिल देवास जिले की बागली जनपद क्षेत्र में अंतिम छोर पर स्थित धारा जी घाट पर भी 19वर्षों बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे रविवार तक यहां पर 50000 श्रद्धालु पहुंच चुके थे। इस बार प्रशासन ने अलग-अलग समितियां बनाई जिसमें वाहन पार्किंग व्यवस्था समिति घाट पर स्नान समिति बैरियर पर बैठने वाली समिति दुकान आवंटन करने वाली समिति और तीन कंट्रोल रूम समितियां बनाई गई हालांकि अधिकतर समिति सदस्यों के मोबाइल नंबर बंद रहे या नेटवर्क से बाहर इस बार बैरियर समिति धारा जी स्थित ग्राम पंचायत नरसिंगंपुरा के नाम से स्नान स्थल से 15 किलोमीटर दूर पिपरी ग्राम पंचायत में तैनात रही और यह समिति हर आने वाले से शुल्क वसूलते नजर आई इन वाहनों में शामिल टू व्हीलर फोर व्हीलर बस और अन्य वाहनो से जनपद पंचायत बागली और ग्राम पंचायत नरसिंगंपुरा के नाम से सेवा शुल्क लिया गया टू व्हीलर से ₹10 फोर व्हीलर से ₹50 बस एवं अन्य बड़े वाहनो से सो रुपए वसूले गए बागली जनपद सीईओ राजीव मेडा का कहना है कि यह व्यवस्था स्वरूप लिया जाने वाला शुल्क है इसके लिए पहले ही मीटिंग लेकर सूचना दे दी गई थी। आचार संहिता के चलते इस मामले में कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं चला और यह वसूली जारी रही बोल बम कावड़ यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग तो ऐसे भी है जो पिपरी तक भी किसी आवश्यक कार्य से आए या जिन्हें रतनपुर या अन्य गांव में जाना है और धारा जी स्नान से उनका कोई लेना-देना नहीं सिर्फ सीमा में प्रवेश करते ही उनकी भी रसीद काटी गई है। एवं बताया कि शासन प्रशासन धार्मिक मेलों में कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराता है।परंतु बागली जनपद द्वारा आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र धर जी घाट पर स्नान के नाम पर इस प्रकार की शुल्क वसूली की जा रही है वह निंदनीय है ।
कांग्रेस नेता नंदू सिंह रावत एवं जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले ने बताया कि वर्षों बाद हिंदुओं के पवित्र स्नान पर्व पर जजिया कर जैसी वसूली की गई जो कि सरासर गलत है यदि वाहनों की इंट्री ही करना थी। तो यह शुल्क नाम मात्र का रखना था। हालांकि आधिकारिक सूत्र बता रहे हैं कि यह शुल्क पार्किंग के नाम पर वसूला जा रहा है धराजी स्नान घाट पर इन वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा वहां पर निशुल्क वाहन पार्क की व्यवस्था की गई है। हर पर्व पर धारा जी स्नान करने जाने वाले श्रद्धालु हीरालाल गोस्वामी ने कहा कि यह सरासर अन्याय है बड़ी मुश्किल से धारा जी घाट पर स्नान शुरू हुआ है ऐसे में इस प्रकार की वसूली की जाएगी तो श्रद्धालु आगे से नहीं आएंगे पहले भी घाट पर कुछ शराबी और सामाजिक तत्वों ने श्रद्धालुओं से मारपीट की थी और जबरन पार्किंग के नाम पर वसूली की थी उसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई इस बार शासन स्वयं वसूली कर रहा है जो गलत है।