हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह


देवास। लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद किया गया। सोमवार को अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दुसरे दिन   महांकाल कालोनी स्थित शिव मंदिर के समीप शाम 5 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भगवान शिव का पूजन अर्चन कर हाथो में भाजपा के झंडे, कटआउट एवं पत्रक लेकर फिर एक बार, मोदी सरकार एवं अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते, देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी को भारी मतो से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओ ने वार्ड क्रमांक 5 में स्थित महांकाल कालोनी, प्रताप नगर, कालुखेड़ी, वार्ड क्रमांक 31 स्थित अम्बेडकर नगर, शिमला कालोनी, भौंसले कालोनी सहित सम्पूर्ण वार्ड में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया। सम्पर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जाधव, महेश चौहान, पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा,  विजय जाट, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, रामदयाल यादव, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, बंटी मागरोलिया, मनोज गर्ग, रितेश पांडे, लक्की मक्कड़, रितेश उपाध्याय, शुभम पंवार, गोपाल खत्री, शुभम जाधव, जयेश पडिय़ार, अतुल शर्मा, सुभाष मंडलोई, सोनू परमार,  प्रतीक सोलंकी, गोलू प्रजापत, सुरेल्द्र परिहार, आशीष दबे, विशाल शर्मा, अनूज शर्मा, भोजराजसिंह ठाकुर, ऋतु सावनेर, सरोज बाला मालवीय, राजुबाई सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने बताया कि मंगलवार को वार्ड क्रमांक 30 एवं 32 में शाम 5:00 बजे से हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया जाएगा।