साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान


देवास। प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि देवास कैलादेवी मंदिर में मेरी गुरू मां साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां द्वारा कथा की जाना तय था जिसका उत्साह दीदी मां में भी था। सेठ मन्नुलाल गर्ग और कैलादेवी मंदिर समिति के उत्साह और कथा की व्यापक तैयारी का मैने 28 मार्च को अवलोकन भी किया था। किंतु प्रभु की मर्जी कुछ और होती है, दीदी मां का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। तब दीदी मां ने मुझेे देवास में श्रीराम कथा करने का आदेश दिया और आज मेरा सौभाग्य है कि मां कैलादेवी के श्री चरणों में श्रीराम कथा श्रवण कराने जा रही हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि दीदी मां के आशीर्वाद को प्रभु की कृपा से पूर्ण कर सकूं। पत्रकार वार्ता में सेठ मन्नुलाल गर्ग ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए बताया कि 9 अपै्रल से 23 अपै्रल तक कैलादेवी मंदिर में भव्य अनुष्ठान के साथ आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रमों में 14 अप्रैल को देश में पहली बार मां कैलादेवी का मंगल पाठ हुआ है। 80 पेज का यह मंगल पाठ मेरी पुत्र वधु अनामिका गर्ग ने 1000 से अधिक महिलाओं के साथ पूर्ण किया। समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने कथा आयोजन की जानकारी देते हुए चैत्री नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए मीडिया जगत से अनुरोध किया कि पूर्व की तरह साध्वी सत्यप्रिया जी द्वारा की जा रही श्रीराम कथा को अपने समाचार पत्र एवं ई मीडिया द्वारा जन मानस तक पहुंचाएं। प्रेेस वार्ता में प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर सहित देवास शहर के सभी पत्रकार उपस्थित थे।