अवैध शराब की तस्करी करते 34/2 के बनाए 2 प्रकरण…..
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मैं थाना नाहर दरवाजा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही….
मुकबीर सूचना पर सफेद रंग की जुपिटर गाड़ी जिसका नंबर एमपी 41 जेड ए 7318 की घेराबंदी कर जप्त की जिसमे 06 पेटी देशी प्लेन शराब जप्त की ,3 पेटी डिक्की मैं से ,3 आगे की तरफ जिसके ऊपर अंग्रेजी शराब के लंदन प्राइड के 24 क्वार्टर , 8पीएम के 21 क्वार्टर जप्त किए गए जिस पर थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 144/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मैं लिया गया ।
जप्त मसरुका _ 06 पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं अंग्रजी शराब के 45 क्वार्टर जिसमे 8पीएम एवं लंदन प्राइड शामिल है
एक जुपिटर व्हाइट कलर की जिसका नंबर एमपी41जेड ए 7318 जप्त की गई
नाम आरोपी _ देव पिता सुनील ठाकुर उम्र 21 साल निवासी एमपीईबी कॉलोनी भोपाल रोड
नाहर दरवाजा टीम
थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मंजू यादव के मार्गदर्शन मैं
प्रधान आरक्षक नितेश, यशवंत आर,नवदीप,प्रधान आर धर्मराज चौहान, आर ,मनोज दोहरे,रवि भदौरिया द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ मैं सराहनीय कार्य किया गया।

