400 सीट की बात कर रहे हैं, बीजेपी की 150 से ज्यादा सीट नही आयेगी… कांग्रेस नेता राजेश तिवारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा…

गांव में कुर्सी बेचने वाला आता है और 400 रुपए400 चिल्लाते हैं लेकिन अंत में 100 डेढ़ सौ में देकर चले जाते हैं ।यही हाल बीजेपी के जुमले का होने वाला है हाथ बदलेगा हालत अब नहीं चलेगी जुमलेबाजी की सरकार / श्री तिवारी , राजेंद्र मालवीय के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक श्री राजेश तिवारी ने ली पत्रकार वार्ता। देवास / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे जिस मे हर नागरिक के खाते में 15 लख रुपए देने का वादा ,काला धन वापस लाने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरियां का वादा ,देश की सीमाओं की सुरक्षा का वादा ,महिलाओं की सुरक्षा का वादा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, एम एसपी देने का वादा लेकिन दुर्भाग्य की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ झूठ और नफरती भाषण हीं देते रहे। देश के विकास के लिए धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जिससे देश की जनता में घोर निराशा व्याप्त है ।और इस चुनाव में देश की जनता ने इस जुमलेबाज सरकार को बदलने का मन बना लिया है। उक्त बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेंद्र मालवीय शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा प्रदीप चौधरी शोकत हुसैन जिला कांग्रेस प्रवक्ता कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा प्रतिक शास्त्री राहुल पवार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसी के साथ श्री राजेश तिवारी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले एक चुनावी जनसभा में मोदी जी ने अपने भाषणों के दौरान हिंदू मुस्लिम को लेकर अपमानजनक बातें कहीं है भारतीय जनता पार्टी में नारा दिया था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ धीरे-धीरे यह नारा चेतावनी बदल गया कि बीजेपी वालों से बेटी बचाओ भाजपा नेताओं पर बलात्कार और योन शोषण के आरोप लगे और बीजेपी ने उनका संरक्षण देने का काम किया। मणिपुर में भाजपा शासित मुख्यमंत्री के शासनकाल में जिस तरह से नरसंहार हुआ महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ कि देश के लिए शर्मसार करने वाली बात है महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घूमाया गया और छोटे-छोटे मामलों पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री जी की जुबान पर ताला लग गया उनकी जुबान से एम मणिपुर का म शब्द तक नहीं निकला। यह सर्वे विधि थे कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई पेट्रोलियम पॉइंट पर अपना कब्जा कर लिया लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री लगातार यह बोलते रहे कि हमारी सीमा में ना कोई आया है ना कोई घुसा है हमारे देश की महान सेना जब चीनी घुस पेटियों को धकेल रही है जब यह वीडियो देश के सामने आया तब पता चला जबकि प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री इस सत्य को नकारते रहे। दूसरी और आज मोदी जी बड़े जोर शोर से जनसभा में एक नारा प्रचारित कर रहे हैं कि अबकी बार 405 जबकि वास्तव में यह संविधान बदलने की सखी से बीजेपी की कई नेता और सांसद जनसभाओं में है स्वीकार कर चुके हैं कि हमारी 400 सिम आई तो हम संविधान बदल देंगे 400 सीट पर का जुमला सिर्फ झूठ है गांव में कुर्सियां बेचने वाले आते हैं तो वह 400 400 चिल्लाते हैं लेकिन अंत में सो डेढ़ सौ रुपए में देकर चले जाते हैं यही हाल बीजेपी के जुमले का भी है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट कह दिया कि कुछ भी हो जाए बीजेपी 150 पार नहीं जाने वाली। मोदी सरकार ने वादा किया था कि किसने ब्याह दोगुनी होगी एसपी दी जाएगी लेकिन वही किसान अपने मांगों के लिए जब दिल्ली आ रहे थे तब उनकी राहों में कीले बिछाई गई आंसू गैस के गोले छोड़े गए और सैकड़ो किसानो की जान गई। पूरे देश में यह प्रसिद्ध है कि मोदी जी की सरकार मित्रों की सरकार है मोदी जी ने अपने चुनिंदा मित्रों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया जो पैसा हिंदुस्तान के दर्द की दवा बन सकता था वह पैसा अडानी की हवा बनाने में लगा दिया। कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र में 5 न्याय की गारंटी प्रस्तुत की है पहली युवा न्याय, दूसरी किसान न्याय तीसरी नारी न्याय ,चौथी श्रमिक न्याय ,पांचवी हिस्सेदारी न्याय, देश का युवा आज अपना भविष्य देख रहा है यह मोदी जी के खोखले और नफरती की नारों से ऊब गया है। वह जैसे 2004 में शाइनिंग इंडिया की पोल खुल गई थी और यूपीए की सरकार बनी थी वैसे ही देश ने परिवर्तन का मन बना लिया है देश की जनता को मोदी जी झूठी गारंटी पर कोई विश्वास नहीं है देश का जनमानस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने चल पड़ा है।