देवास। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को देवास शहर की अयोध्या बस्ती कहलाने वाले वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 13 में घर घर सम्पर्क किया गया। शाम 5 बजे भाजपा कार्यकर्ता न्यु मुखर्जी नगर एकत्रित होकर प्रचार वाहनों के साथ भाजपा के झंडे, बेनर लिये घर घर सम्पर्क किया। सम्पर्क के दौरान माताओं, बहिनों में खासा उत्साह दिखाई दिया, उन्होने अबकी बार, 400 पार एवं हर हर मोदी के नारे लगाते हुए श्री सोलंकी की प्रचंड विजय की कामना कि। हर घर सम्पर्क के दौरान मार्ग में स्थित बाबा रामदेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, चाणक्यपुरी राम मंदिर में पूजन भी किया।
इस संपर्क अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अजब सिंह ठाकुर, हरि सिंह यादव, महेश चौहान, संजय ठाकुर, लक्की मक्कड, शशांक शर्मा, नीरज चौहान, त्रिपाल सिंह पवार, पवन भुजाडे, अतुल शर्मा, नितेश शर्मा, अखिलेश सेंगर, मनोहर वर्मा, कैलाश मिश्रा, गोकुल राठौर, जितेंद्र वर्मा, मनोज गर्ग, पप्पू शर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

