डॉ कुलकर्णी ओर शेख की सफलता पर किया सम्मान


देवास। 6 से 10 जून तक नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का अयोजन महाराष्ट्र पंजा कुश्ती संघ व पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें 25 राज्यों के 1900 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम वजन समूह में देवास के मुजाहिद शेख ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुवे सिल्वर मेडल प्राप्त कर देवास का नाम रोशन कर इतिहास रचा। राज्यस्तरीय मास्टर महिला पुरूष इक्यूपड क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के मास्टर वर्ग में 105 किलोग्राम वजन समूह में डॉ. प्रसन्ना कुलकर्णी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर देवास आर्म रेसलिंग व पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल ,खालिक शेख चाचा ,हाजी अकबर शेख अज्जु ,गोरव कदम , हाजी रेहान शेख, अमन बेग, खुमान सिंह बेस, सचिव सोहेब शेख, जावेद खान सर, अजीम शेख विक्की, सौरभ बीसे, जितु प्रजापति, सैय्यद ताहिर अली, सकलेन खान ,सईद खान , विजय पहलवान, सावेज अली ,इमरान कसेरा ,राजा शेख शाहनवाज पठान ,यशवंतसिंह और आयुष मालवीय के द्वारा विजेता खिलाडि़यों का स्वागत किया गया। उक्त जानकारी आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के सचिव मलिक शेख ने दी।