देवास मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि दिनांक 18 से 23 जून 2024 तक कोरिया में होने वाली इंचियोन कोरिया कप अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टटेनिस टूर्नामेंट में देवास के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा एवं आध्या तिवारी का भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम के कोच गौरव कदम होंगे। देवास के खिलाड़ियों के रवाना होने पर जिला पंचायत देवास के सी ई ओ हिमांशु प्रजापति ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।
खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन होने पर संघ की अध्यक्ष श्रीमती गौरीसिंह, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी,उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, राधेश्याम सोलंकी, दे वि प्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, श्रीकांत उपाध्याय, जिला संघ देवास के अध्यक्ष महेश चौहान,प्रीती पवार, कमल ठाकुरएस एन नामदेव, अभिमन्यु यादव, मनीष जायसवाल आदि ने बधाई दी।

