प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है यह बजट — राजीव खंडेलवाल

b


देवास — मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी देवास जिले के अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राम पथगवन के विकास के लिए भी इस बजट में प्रावधान किया गया है। विकाश को नई गति मिलेगी श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश के अधोसंरचना विकास समेत, सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है।भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं को नए रोजगारों के सृजन में सहायक है वहीं प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना में18984 करोड़ रूपये का प्रावधान कर माताओ,बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है तो प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों को पक्का घर मुहईया करने का काम भी किया जा रहा है गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए बजट में 27870 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों को 10 हॉर्स पावर तक के सिंचाई मोटर पंप में ऊर्जा सब्सिडी देने का काम किया गया है खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने उचित कदम उठाये है,शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है वही महाविद्यालय में भवन निर्माण और प्राइमरी शिक्षा के लिए विकास के नए प्रावधान किए गए हैं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में 7 हजार नई भर्तियां निकालकर जहां रोजगार सृजन को बल दिया गया वहीं प्रदेश की सुरक्षा को चाकचैबंद करने का काम भी किया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं श्री खंडेलवाल ने इस बजट को विकसित प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

    धर्मेंद्र चौधरी
                   भाजपा जिला मिडिया प्रभारी
                                       मो. 9424828500