कन्नौद
मध्यप्रदेश मे आज एक भी पुलिस स्टेशन नही जहां पुलिस को अपने आप को फीट रहने के लिए कोई संसाधन हो । दिन भर की भागा दौड़ी के साथ मानसिक तनाव और बढते शरीर को रोक सके इसी उद्देश्य को लेकर देवास जिले का प्रदेश का पहला पुलिस स्टेशन है जहां महंगी मशीने के साथ सुसज्जित जीम वह भी बगैर वाहरी व्यक्ती के सहयोग से स्वयं जवानो और पुलिस अधिकारीगण की पाकेट मनी से एकत्र धन राशि से इस पुलिस थाने की दुसरी मंजिल पर महंगे संसाधन से सज्जित जीम मै जवान अपनी फीट बाडी के लिए जब भी थोडा समय मिल जाए व्यायाम कर अपने आप को फिट रखने मै लगे रहते है। जीम की मशीने पर कसरत के लिए कोई वाउन्ड नही है अपनी स्वेच्छा से जीम की मशीनो का उपभोग करते यहा देखा जा सकता है। कहते है ना किसी को कोई लगन हो तो सब कुछ आसान हो जाता है ।यह सब साकार करने वाले कन्नौद थानाप्रभारी श्री तहजीब कांजी जो स्वयं जीम के बादशाह है राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक करिश्मा दिखाकर पुरस्कृत हुए है।इतना ही नही जीम के कुशल शिल्पकार होने से ड्यूटी के समय अनेक घटनाओ मे अकेले मौत से लडकर इंसानो की जान बचाई है। इन्दौर सियागंज क्षैत्र के वहूमंजिला भवन मै लगी भीषण आग मे अपनी जान को जोखिम मे डालकर अधिकारियो के मना करते हुए कूद गये जहां भवन मे फसे लोगो को सुरक्षित वाहर निकालकर जान बचाई । उनके सर्विस लाइन के एक नही अनेक किस्से उनकी जीवनी के अस्मरणिय पन्ने है जो आने वाले कल के लिए उदाहरण दिये जायेगे। स्थानीय थाना स्टाप आज अपनी जीम मे अपनी सेहत को फिट रखने के लिए लगा हुआ है। ऐसे थानाध्यक्ष तहजीब कांजी का विभाग ही नही स्थानीय नागरिको ने सार्वजनिक रूप से सम्मान करना चाहिए जिससे और भी अधिकारियो को प्रेरणा मिले और प्रदेश के प्रत्येक थाने पर और अन्य विभाग जंहा कर्मचारी दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम कर्ता है जिससे भविष्य मे होने वाली शारिरिक बीमारियो से महफूज रह सके।
कन्नौद मे पदस्थ थानाध्यक्ष के रूप मे श्री तहजीब काजी नियमित रूप से जन सेवा के साथ जीम मै अपने सहयोगी स्टाप को जीम पर कसरत के गुर सिखाते देखे जा सकते है। हम स्वस्थ हमारा परिवार स्वस्थ का सही मायने मे अलख जगाने वाले इस साहसिक जवान को हमारा सलाम
हमारी खबर पसंद आये तो आपसे जुडे हर ग्रुप मे इतना शेयर करे की प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक विभागो मे स्वप्रेरणा के साथ इस तरह की व्यवस्था पर विचार कर सके।

