देवास। श्री यशवंतराव व्यायामशाला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरू शिष्य परम्परा अनुसार करीब 83 वर्षो के गौरवमयी कार्यकाल में गुरूओं के सानिध्य में व्यायामशाला के पहलवानो ने देवास का नाम कुश्ती के क्षेत्र में प्रदेश व देश में रोशन किया। आज भी व्यायामशाला निरंतर कुश्तीकला व समाजसेवा में निरंतर सक्रिय है। इस अवसर पर समस्त स्वर्गीय उस्तादों को स्मरण कर उनकी प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वर्तमान उस्ताद भेरूसिंह चौधरी एवं समस्त वरिष्ठ सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर व्यायामशाला के अशोक गायकवाड, उस्ताद भेरूसिंह चौधरी, संजय पानसरे, अभिजीत सिंह बैस, गुरूचरण पहलवान, भावेश पहलवान, डॉ. दीपक धर्माधिकारी, दशरथ पहलवान, प्रदीप तिवारी, नानू पहलवान, मुकेश चावडा, सचिन लोवंशी, दीपक जाट, मनीष चौधरी, बाला देशमुख, मनीष सर, संदीप चावडा, रंजनदेश पाण्डे, हनुमान पह., मनीष पह., रितेश पह. सहित बडी संख्या में समस्त व्यायामशाला परिवार उपस्थित था।

