देवास । 26 जुलाई को कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल रैली निकालकर युद्ध में बलिदान हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और 24 घंटे के लिए भाजपा कार्यालय पर विजयदीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर कारगिल युद्ध में वीरों के शौर्य प्रदर्शन से संबंधित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल जी के द्वारा किया गया
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई मशाल रैली और प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ जो लाहौर समझौता किया गया था पाकिस्तानी फौज के द्वारा उक्त समझौते का उल्लंघन कर भारत की पीठ में छुरा घोंपते हुए पाकिस्तानी फौज ने भारत के कारगिल में आक्रमण किया था जिसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारत के वीर सैनिको ने युद्ध में पाकिस्तान सेना के दांत खट्टे कर दिए थे हम सभी वीरों को उनके बलिदान को स्मरण करने के लिए भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है कल 26 जुलाई को भारत की युद्ध में विजय के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युद्ध में दिवंगत हुए वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए आज 25 जुलाई को शाम 5:00 बजे भाजपा कार्यालय से नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एक मशाल रैली आयोजित की गई मशाल रैली का समापन तहसील चौराहे पर किया गया जहां पर कारगिल युद्ध में दिवंगत वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई कल दिनांक 26 जुलाई को मध्यान्ह 12:00 बजे भाजपा कार्यालय पर विजयदीप के समक्ष वीर बलिदानियों के परिवारों का सम्मान भी पार्टी के द्वारा किया जाएगा
जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि युद्ध में जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ी और युवाओं को स्मरण कराने के लिए पार्टी के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेष रूप से युवाओं का आवाहन किया कि वे 26 जुलाई को होने वाले बलिदानियों के परिवारजनों के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर तथा भाजपा कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर वीरों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें l मार्शल रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ भाजपा नेता श्री बहादुर मुकाती , भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा मनीष सोलंकी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम सोनी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजय दायमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटरिया पार्षद श्री अजय तोमर श्री गुड्डू ठाकुर श्री राम यादव श्री निलेश वर्मा श्री प्रवीण वर्मा श्री आलोक साहू श्री सोनू परमार श्री भेरूलाल अटरिया मनीष डांगी श्री संजय यादव श्री पंकज गुरु श्री राहुल गोस्वामी श्री जयेश पडियार श्री अखिलेश शिंदे श्री आयुष भूतड़ा सुरेंद्र गायकवाड श्री गौरव दुबे श्री गणेश पटेल श्री देवेंद्र परिहार श्री कोशिराज सिंह श्री ऋषि सोलंकी श्री गोलू प्रजापत श्री सुरेंद्र परिहार श्री पंकज शर्मा हरि सिंह श्री मनीष पांडे श्री दुर्गेश चीलोरिया श्री रायसिंग सेंधव श्री राजकुमार पाटीदार श्री अर्जुन सेंधव श्री शुभम तंवर श्री मोहित जाट श्री केशव जोशी से अभिषेक गोस्वामी श्री राजवर्धन यादव से राहुल मालवीय श्री शनि जैन श्री कृष्ण पाल राजपूत उपस्थित थे।

