देवास। नगर निगम द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन मे प्रतिदिन शहर के अलग-अलग स्थानों पर पौधा रोपण किया जा रहा है। इसी कडी मे शुक्रवार 26 जुलाई को बालगढ़ रोड स्थित सरदाना इंटरनेशन स्कूल के परिसर मे छात्र एवं छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में निगम की टीम के साथ छात्र एवं छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अनेक प्रजातियों के लगभग 200 से अधिक पौधे रोपे। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरण का व्यक्ति के जीवन में क्या महत्व है उस संबध मे पर्यावरण संरक्षण की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर निगम इंजिनियर विजय जाधव, विशाल जोशी अरूण तोमर सहित स्कुल के पदाधिकारी व छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।


