देवास । मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का देवास आगमन हुआ । म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने देवास जिले की सीमा क्षिप्रा पर मंत्री प्रहलाद पटेल का भव्य स्वागत किया एवं देवास जिले की राजनीति विषय पर चर्चा की l इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l स्मरण रहे की पूर्व मे भारतीय जनता पार्टी संगठन ने कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जावान, हिंदूवादी भाजपा नेता रायसिंह सेंधव को छिंदवाड़ा विभाग संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौपा था l छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से प्रहलाद पटेल को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया था l उस समय से रायसिंह सेंधव के मंत्री प्रहलाद पटेल से घनिष्ठ सम्बन्ध है । इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल अपनी देवास यात्रा के दौरान अपने मित्र रायसिंह सेंधव को पूरा सम्मान देकर राजनीति कद बड़ा गए ।

