किंडर स्कूल के बच्चों ने रग्बी में जीता स्वर्ण


देवास। किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा शाजापुर में आयोजित रग्बी मानसून कप में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसमें स्कूल के राजवीर राजपूत, रामवीर राजपूत, पीयूष भारती, शुभम यादव, दुर्गा शंकर, राजवीर यादव, अनिकेत दवे, वंश यादव, चेतन दायमा ने भाग लिया था। किंडर परिवार सभी खिलाडियों को दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।