आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गौरवमयी उपस्थिति में भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान के निमित्त प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता की।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता वृद्धि की व्यापक एवं प्रभावशाली रणनीति सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों का सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी शर्मा जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जंवाल जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी, सहप्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवदा जी एवं श्री राजेंद्र शुक्ला जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।