जलकार्य समिती अध्यक्ष ने ली जलप्रदाय विभाग की बैठक


देवास। नगर निगम के जलप्रदाय कार्य एवं जलप्रदाय मेटनेंस कार्य तथा अन्य संचालन, संधारण कार्यो को लेकर निगम जलकार्य समिती अध्यक्ष श्रीमती रितिका विनय सांगते ने विभागीय अधिकारियों एवं समिती के सदस्यों के साथ बैठक आहूत कर अधिकारियों से शहर मे जल वितरण को लेकर तथा शहर के कुछ वार्डो की कालोनियों मे गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने तथा जल वितरण पाईप लाईन के संचालन, संधारण कार्य पर विभागीय अधिकारी इंदुप्रभा भारती से सभी किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। समिती अध्यक्ष श्रीमती सांगते ने बैठक मे समय पर जल वितरण हो तथा जल वितरण की पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त होने पर 24 घण्टे मे पाईप लाईन का संधारण कार्य करवाया जावे। शहर मे जल प्रदाय व्यवस्था का संचालन कर रही आयएचपी कम्पनी के संचालकर्ता कर्मियों की उपस्थिती प्लांट एवं टंकियों पर थम्ब मशीन के माध्यम से कराई जाना सुनिश्चत कराना तथा वार्डो के जिन स्थानों से गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होती है उन स्थानों (मोहल्ला) मे 48 घण्टे मे लाईन दुरूस्त कराकर निराकरण करावें, गुणवत्तायुक्त पेयजल प्राप्त हो, की समुचित व्यवस्था कराने हेतु विभागीय अधिकारी एवं वार्ड के उपयंत्रियों को बैठक के दौरान निर्देशित किया। वहीं अवैध नल कनेक्शनों पर कार्यवाही की जाने तथा व्यर्थ पानी बहाने वाले रहवासियों पर कार्यवाही की जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान समिती अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय सांगते, सदस्य आलोक साहू, महेश फुलेरी, राजेन्द्र ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, अजय पडियार, वसीम हुसैन, सहायक यंत्री तौफीक खान, उपयंत्री दिलीप मालवीया सहित वार्ड उपयंत्री उपस्थित रहे।