देवास। 17 वीं विश्व सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में हो रही है।सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में देवास के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा एवं आध्या तिवारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सॉफ्टटेनिस में इतिहास रचते हुए चीनी खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मैच में हराते हुए कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते थे। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष गौरीसिंह आई ई एस, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, रायसिंह सेंधव, डॉ समीरा नईम, देवास जिला सॉफ्टटेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान,एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, प्रीती पवार कमल ठाकुर आदि ने विजयी होने की शुभकामनाएं दी।

