हिंदी भाषा राष्ट्र एवं संस्कृति की शान है — रचना सेंधव
देवास। सतपुड़ा वंडर किड्स में हिंदी दिवस मनाया गया। बच्चों ने हिंदी में कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का शुभारंभ प्री-प्रायमरी इंचार्ज रचना सेंधव ने भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया । बच्चों के लिए हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें प्री-नर्सरी के राजवीर यादव, नर्सरी कक्षा की अदिति सितोले, नायरा चक्रवर्ती, एलकेजी के आरव नागर, सृष्टि गुर्जर, यूकेजी के इशित्व कुरावरे, वानिया रघुवंशी सहित अनेक बच्चों ने कविता का शानदार प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रचना सेंधव ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाने का दिन है कि हमें अपनी भाषा का आदर करना चाहिए और इसके प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। हमें हिंदी को केवल एक भाषा के रूप में नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र की शान के रूप में देखना चाहिए। यह दिन हमें न केवल हमारी मातृभाषा के महत्व को याद दिलाता है, बल्कि यह भी प्रेरणा देता है कि हम अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करें। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने हिंदी की ध्वनियों को पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया । शब्द बोलना, पढ़ना सहित विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसके माध्मय से बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व समझाया गया। शिक्षिका वंदना द्विवेदी ने अतिथि का मंगल तिलक किया। को – ऑर्डिनेटर सोमाली घोष ने श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सांखला ने किया । आभार प्राची नायक ने माना । इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा ।

