देवास। सीरत कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी के जश्न के मुबारक मौके पर मोहम्मदी चौक पुराना बस स्टैंड से ऐतिहासिक जुलूस निकला। जुलूस मार्ग पर सैकड़ों मंचों से से स्वागत किया गया। सैकड़ों मंच लगाकर लोगों ने मिठाई बांटी। शहर सीनियर काजी मौलाना इरफान अहमद अशरफी, काजी नोमान अहमद अशरफी, सुल्तान अहमद अशरफी की सरपरस्ती में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से जुलूस निकला। सीरत कमेटी अध्यक्ष शकील पठान एवं जनरल सेक्रेटरी डॉ. फहीम खान अशरफी ने बताया कि निकलने वाले जुलूस में लोगों ने सफेद कपड़े पहनकर नबी की शान में नारे लगाकर जुलूस में चल रहे थे। मोहम्मदी चौक पुराना बस स्टैंड पर जुलूस का समापन हुआ। जहां परचम कुशाही की गई। फातिहा ख़्वानी के बाद सलातो सलाम खुसूसी दुआ की गई। शहर सीनियर क़ाज़ी मौलाना इरफान अहमद अशरफ़ी साहब ने कहा कि आज का त्यौहार हुज़ूर सल्लल्लाहो अलैहि व आलिही वसल्लम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आप सल्लल्लाहु अलैहि व आलिही वसल्लम पूरी दुनिया में शांतिदूत के रूप में जाने जाते हैं। आपका पैगाम पैगाम ए मोहब्बत है आपके इसी पैगाम ए मोहब्बत को आगे पहुंचाने का काम किया गया। कमेटी के अध्यक्ष शकील पठान ने जुलूस में चल रहे हैं पूरे देवास समाज, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम विद्युत मंडल क्या अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

