प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के तत्वाधान मे 14 सितम्बर 2024 को मेयर्स सेमिनार हाल अंधेरी वेस्ट मुंबई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय संगठन सचिव रियाज़ खान ने डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस के नाम का पुन:राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसे देश भर से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण ने एक स्वर में ध्वनिमत से स्वीकार कर सहमति व्यक्त की। प्रस्ताव पर तेलंगाना से आए राष्ट्रीय सचिव मीर मोहम्मद अली,मोहम्मद शिराज, इंकेसार उद्दीन ,पश्चिम बंगाल से आई राष्ट्रीय संगठन सचिव सासवती दास,स्वाति रॉय मित्रा,राजस्थान से आए राष्ट्रीय संगठन सचिव रियाज़ खान और जयपुर से पधारे बाबूलाल नागा ने तथा छत्तीसगढ़ से पधारी डॉक्टर प्रीति प्रसाद,मध्य प्रदेश से पधारी राष्ट्रीय सचिव रेखा सोलंकी,तथा सैयद रिज़वान अली, महाराष्ट्र की महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुंदरी ठाकुर,राष्ट्रीय सचिव रामानुज भट्टड़,महाराष्ट्र इकाई संयोजक जयेश खाड़े ने अनुमोदन किया।बैठक के अंत में राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई ने आभार प्रकट किया।
सब दूर से मिल रही है बधाई
डॉक्टर खालिद केस को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगठन द्वारा सभी की सहमति से तीसरी बार दिए जाने पर सभी दूर से सैयद खालिद कैस को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। चौथा संसार प्रतिनिधि मुनी अख्तर नवभारत समाचार प्रतिनिधि सुनील योगी, मुंबई न्यूज सर्विस के चीफ एडिटर सुनील शर्मा नर्मदा न्यूज़ मध्य प्रदेश के संपादक राजेंद्र योगी, दैनिक भास्कर देवास चिफ ब्यूरो उदय आरस, पीपुल्स समाचार देवास जिला के ब्यूरो रूपेश मेहता, न्यूज़ 24 देवास जिला चीफ ब्यूरो खुमान सिंह बेस, आंचलिक पत्रकार संघ के देवास जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवांर सहित देश के ख्यात नाम पत्रकारों ने डॉक्टर खालिद केस को पुन अध्यक्ष पद दायित्व के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पीसी डब्ल्यू जे संगठन अधिक ऊंचाई को छूते हुए संगठन की दृष्टि से मजबूत होगा और पत्रकारों की हक अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहेगा।

