किसानों की मांगों के समर्थन में आज देवास जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसान न्याय यात्रा – ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आज जिले के किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरे। सोयाबीन का भाव 6000 रू हो, लैंड पूलिंग योजना निरस्त हो, देवास में किसानों की अधिगृहित जमीनों का मुआवजा 4 गुना हो, साथ ही श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओ पर कड़ी कार्यवाही हो। इन्ही मांगों को लेकर आज कांग्रेस ने शहर के प्रमुख मार्गो में ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त जी, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी जी, प्रभारी श्री कैलाश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी जी, ग्रामीण अध्यक्ष श्री अशोक पटेल सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, किसान साथी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रदर्शन।

