देवास। शहर में आयोजित 9वी राष्ट्रीय कैनो पोलो प्रतियोगिता के दूसरे दिन, जूनियर गर्ल्स और बॉयस मेन और वूमन वर्ग मे रोचक मुकाबले हुए जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश और दिल्ली का दबदबा रहा। ईडियन आर्मी ने भी अपने मुकाललो में कड़ी टक्कर दी। दूसरे दिन लीग मैच का समापन हुआ। चारो वर्ग में लगभग पचास रोचक मुकाबले खेले गए। मुकाबलो के पूर्व खिलाड़ियो का परिचय अतिथियों द्वारा किया गया। इसी दौरान मैच को प्रारंभ एसडीएम बिहारी सिंह द्वारा बौल को दोनो टीमों के मध्य फेककर प्रारंभ किया गया। सपना योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं कल्पना सिंह जगावत द्वारा भी दोनों टीमों के मध्य बोल फेककर मैच प्रारम्भ किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इस अवसर पर भूषण पंवार, डॉ. चौधरी जी, आनंद जोशी, चरणजीत सिंह अरोरा, अनिल श्रीवास्तव, राधेश्याम सोलंकी, सद्म बिहरी सिंह, देवास तहसीलदार रवि शर्मा, कपिल सिंह पंवार, घनश्याम कटारिया, मनीष सोलंकी, डॉ. योगेश वालम्बे, डॉ. एल. एन. माहेश्वरी, आशुतोष यादव, अरविन्द तिवारी, जसोना जी, बसंत चौरसिया, शर्मा, कल्पना सिंह जगावत एवं सपना योगेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आयोजन सचीव ओपी जगावत ने दी।
दूसरे दिन खेले गए मुकाबलो के परिणाम इस प्रकार है
मैच न. 1
महाराष्ट्र (जूनियर महिला) और पांडिचेरी
महाराष्ट्र 3-0 से जीता
मैच न. 2
मध्यप्रदेश वूमन और राजस्थान
मध्यप्रदेश 1-0 से जीता
मैच न. 3
दिल्ली मेंस और हरियाणा
दिल्ली 2-0 से जीता
मैच न. 4
दिल्ली वूमन और आँध्रप्रदेश
दिल्ली 4-0 से जीती
मैच न.5
पोंडिचेरी मेंस और हरियाणा
पोंडिचेरी 3-0 से जीता
मैच न.6
महाराष्ट्र वूमन और पोंडिचेरी
महाराष्ट्र 3-2
मैच न.7
आर्मी वस दिल्ली मेंस
आर्मी 5-2 से जीता
मैच न.8
मध्यप्रदेश मेंस और राजस्थान
मध्यप्रदेश 1-0 से जीता
मैच न.9
आर्मी मेंस वस पोंडिचेरी
आर्मी 4-1 से जीता
मैच न.10
दिल्ली वूमन और महाराष्ट्र
दिल्ली 5-1 से जीता
मैच न.11
दिल्ली मेंस और राजस्थान
3-0 से दिल्ली जीता
मैच न.12
महाराष्ट्र वूमन और राजस्थान
महाराष्ट्र 2-0 से जीता


