चीन में लहराएंगे देश का तिरंगा l


विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि 1 नवंबर से 7 नवंबर तक जिनसंग (चाइना ) में होने वाली 4थी जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस के खिलाडी निपुण सांगते ,अनुष्का दावंडे , वैष्णनी रघुवंशी, अंशिका कनोजिया,लिंडा लैशराम,और अनुष्का सांगते का चयन भारतीय टीम में हुआ है ।
खिलाडिय़ों का भारतीय टीम में चयन होने पर मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन की अध्यक्षा गोरी सिंह (I.A.S) देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सोलंकी, खेल गुरु श्री राधेश्याम सोलंकी,देवास जिला
सॉफ्ट टेनिस के अध्यक्ष श्री महेश चौहान, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव ,हेमेंद्र निगम, प्रवीण सांगते ,कोच गौरव कदम , प्रति पंवार,कमल सिंह, अभिषेक परिहार,यशपाल पंवार, विपुल चौहान आदि ने बधाई दी